फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चौथ समिति के कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर। श्री गणेश चौथ समिति के कार्यकर्ताओं ने पालिका के ईओ को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन वरिष्ठ लिपिक नितिन कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार गणेश चौथ समिति के संरक्षक/ बसपा के जिला सचिव विजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि पालिका में शिकायत करने के बाद भी जनता की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने पिछले बोर्ड के पालिकाध्यक्ष और वर्तमान पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में अब तक हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की। आरटीआई के तहत सूचनाएं मांगने के बाद भी बिंदूवार जानकारी नहीं दी जा रही है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने नहटौर बाईपास पर बने ट्यूबवेल के निर्माण में आई लागत की जांच कराने, नगर में रखे कूड़ेदान की जांच कराने, पिछले वर्ष जरूरतमंदों को वितरण हुए लिहाफों की जांच कराने, वाटर कूलर, झीरी वाले तालाब पर सड़क कार्य, शमशान पर हुए जीर्णोद्धार कार्य, बसंत टाकीज पर सौंदर्यीकरण कार्यों में हुई अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नवीन भटनागर, कैलाश, संयम जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें