फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चोपड़ा महेशपुर गांव निवासी अंकुश पुत्र धर्मपाल अपने दोस्त अरुण व नितिन निवासी नंगला जाफराबाद के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के सोनीपत जा रहा था। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी। वहीं घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे दो युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया। चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराबी युवक चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें