बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित ट्रांसमिशन विभाग कार्यालय में एसी लगाने के मामले में अधिशासी अभियंता ने कहा उनके कार्यालय में ठेकेदार ने कोई एसी नहीं लगाया है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन विभाग पूर्णचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले ठेकेदार अशोक ने शिकायत की कि ट्रांसमिशन कार्यालय में करीबन 2.30 लाख के पांच एसी लगाएं गए थे। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की, तो पता चला कि कार्यालय में न तो ठेकेदार ने कोई एसी लगाया है और न ही इसकी कोई एमबी है। पूर्व मेें ठेकेदार से जो कार्य कराया गया है, उसका समस्त भुगतान करा दिया गया है। ब्यूरोे