फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों पर गिरी टीन, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा स्टेडियम के पास बाइक सवारों के ऊपर टीन गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पूरणपुर नवादा निवासी कोमल पुत्र विजयपाल बाइक पर रिश्तेदार विपिन पुत्र राजपाल निवासी सनैपुर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ खेकड़ा तहसील में जा रहा था। रटौल से दोनों ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए। जब ये खेकड़ा स्टेडियम के पास पहुंचे तो एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी ट्रक से टीन और लोहा उतार रहे थे। मजदूर ने ऊपर से टीन फेंक दिया। जो बाइक सवारों के ऊपर जा गिरी। इससे दोनों युवक हादसे में घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें