फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में साप्ताहिक बाजार बंदी का उल्लंघन किया जा रहा है। जिला बनने के बाद बड़ौत, खेकड़ा और बागपत तहसील में व्यापारियों के लिए सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रखने का निर्धारित किया । कुछ समय बाजारों में साप्ताहिक बंदी की, लेकिन बाद में आदेश हवा में उड़ा दिए । साप्ताहिक बंदी आज तक दुकानें बंद नहीं हुई। मजदूर नेताओं ने इसकी शिकायत शासन से लेकर अफसरों से की। उनकी शिकायतों पर कोई भी कदम नहीं उठाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रप्रकाश ने शिकायतों का संज्ञान लिया। बड़ौत तहसील क्षेत्र के व्यापारियों के सोमवार को आदेश जारी किए व्यापारी बुधवार को दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण भी किया। चेतावनी दी यदि साप्ताहिक बंदी के दिन बड़ौत शहर में व्यापारियों ने दुकानें खोली तो उनके खिलाफ विधि कार्रवाई होगी। खेकड़ा और बागपत के लिए भी निर्धारित दिन पर दुकानें बंद करने आदेश दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें