बड़ौत (बागपत)। नगर में छापेमारी के बहाने उपभोक्ताओं से जमकर अवैध वसूली की जा रही है, इससे आम उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम बिजली चोरी रोकने, राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आरोप लगाया कि अभियान में शामिल कुछ संविदा कर्मचारी निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। जो उपभोक्ता इसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रवि पालीवाल, गौरव, नवीन जैन, अनिल जैन, रोहित, अमित, रविंद्र, सागर, छोटू आदि रहे। उधर अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र ने कहा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं होगी। यदि किसी संविदा कर्मचारी की शिकायत मिलती है तो उसे तुरंत हटा दिया जाएगा। ब्यूरो