अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पंडित श्याम विहारी मिश्रा ने कस्बा निवासी व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता को पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व महामंत्री अतुल कुमार जैन बड़ौत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हंसराज गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, रोहताश गुप्ता, पवन गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, श्रीयांश जैन, चेयरमैन मांगेराम यादव, ईश्वर अग्रवाल, राकेश बंसल, वीरेंद्र जैन, राकेश जैन, संजीव शर्मा, राजीव गोयल, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, जमीरूद्दीन अब्बासी मौजूद रहे। ब्यूरो