फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ कैंप समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी के श्री साईं ग्लोबल एकेडमी में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिया, सेजल, कशिश, शिवांशी, देवांश, हर्ष ,कपिल, प्रीति, नेहा, मीनाक्षी, अदिति, प्रतिज्ञा, नेहा गौड़ आदि ने सरस्वती वंदना, वेलकम सांग, राजस्थानी लोक नृत्य, हास्य नाटिका, देश भक्ति गीत, कविताएं आदि प्रस्तुत किए। इससे पूर्व वाटर दौड़, म्यूजिकल चेयर फिल दा बकेट, लिट द केंडल, कलक्ट द बॉल, गोल गप्पा कॉप्टीशन आदि स्पर्धाएं भी हुई। विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। संचालन हरद्वारी आर्य ने किया। इसमें प्रबंधक अनुज मलिक, प्रधानाचार्य निधि चौधरी, निदेशक अरुण मलिक, अमित शर्मा, राजीव कुमार, दीपक, अनीता, निधि, सपना, ममता, पूजा, वंदना, विभा, निशा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें