रमाला (बागपत)। गोपी वाला मंदिर बावली में साधु ब्रह्मनाथ महाराज धूप में नौ धुन के बीच ईश्वर की भक्ति में लीन है। 11 जून को तपस्या समाप्त होने पर भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन मां काली की मूर्ति भी स्थापित होगी। श्रद्धालु कंवर पाल ने बताया कि तप का उद्देश्य सुख-शांति है। इस दौरान महेंद्र, मांगेराम, हरेंद्र, संदीप, रविंद्र, रामकिशन आदि उपस्थित रहे।