बिनौली (बागपत)। फजलपुर सुंदर नगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से ार स्वागत किया। इस दौरान शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई बैठक में ग्रामीणों ने उनके सामने गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली, पानी, विधवा एवं वृद्धा पेंशन आदि समस्याएं रखी। गांव में बैंक शाखा खुलवाने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंच रहा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान विक्रम सिंह राणा, ओमकार मुलसम, सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, नरेश वर्मा, रणवीर गुर्जर, रमेश अरोड़ा, सूरजभान, रामपाल सिंह, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।