बागपत। भगवान परशुराम संघ ने रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई। पुराना कस्बा स्थित योगेश्वर शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई।
रविवार को योगेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया । इससे पूर्व अध्यक्ष अजय शंकर शर्मा और पंडित राकेश शर्मा ने पूजा कराने के बाद प्रतिमा को बग्गी में सवार कराया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। इसमें प्रसिद्ध बैंड बाजे और मनमोहक झांकियां शामिल रही। जगह-जगह यात्रा के दौरान स्वागत किया और भगवान परशुराम का पूजन किया। अन्य मार्गों से होते हुए यात्रा शहर के जानकीदास मंदिर में पहुंचे। वहां आरती के बाद यात्रा समाप्त हुई। इसके बाद प्रसाद बांटा। इसमें विजय कौशिक, गगन गौड़, पुनीत शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, जयपाल शर्मा, राकेश मोहन, कपिल शर्मा, प्रशांत, हरेंद्र, संजय, संदीप, सन्नी, अंकुर, मनोज, दीपक, रामपाल, अशोक शर्मा, सुशांत, कमलकांत, प्रदीप, हिमांशु, स्वतंत्र, महेंद्र पाल, चंद्र मोहन, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।