बड़ौत (बागपत)। सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर की प्रबंध कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन किसानों के बांड पर बैंक खाता संख्या दर्ज नहीं है, उन्हें तत्काल बंद कराया जाय। समिति के चेयरमैन धूम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेराई सत्र 2016-17 व 2017-18 के गन्ना बकाया भुगतान शीघ्र कराने का प्रस्ताव पारित किया। इसमें समिति बजट 20 अगस्त 2019 के अनुमोदन, ग्राम समाज की समिति के नाम पर मुक्त जमीन की उपलब्धता होने पर खाद गोदाम का निर्माण कराने, पर्ची निष्कासन की व्यवस्था को देखकर समस्त गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की जोत भूमि, गन्ना रकबा, मृतक इत्यादि का सत्यापन, एक मुश्त कर्जा कटौती, अवशेष खडे़ गन्ने का पुन: सर्वेक्षण, विगत साल में बकाया गन्ना भुगतान देरी से होने के कारण चीनी मिल से ब्याज के भुगतान की मांग की। इसमें धर्मेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह, रामेंद्र, इंद्रपाल, कुलवीर, किनौनी मिल के महकार सिंह आदि रहे।