फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में अंग्रेजी के सवालों का ही जवाब नहीं पाए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे शिक्षक अंग्रेजी के सवालों के ही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में 47 प्राथमिक विद्यालयों में नवीन शिक्षा सत्र में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू होगी। एक विद्यालय में पांच शिक्षक तैनात होंगे। जिसमें एक हेडमास्टर और चार सहायक अध्यापक है। 235 शिक्षकों की नियुक्त होगी। विद्यालयों में तैनाती के लिए 190 शिक्षकों ने आवेदन किया और उनकी दो बार में परीक्षा हुई। पास होने वाले शिक्षकों का मंगलवार को बीएसए दफ्तर में साक्षात्कार हुआ। बीएसए योगराज सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता राजेश कुमार, जनता वैदिक कॉलेज के अंग्रेजी के शिक्षक राम शर्मा, चौधरी चरण सिंह प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत के प्रवक्ता वरूण कुमार ने शिक्षकों का इंटरव्यू लिया। साक्षात्कार में कई शिक्षक अंग्रेजी के सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के लिए 166 शिक्षकों का साक्षात्कार हुआ है। जो अध्यापक रह गए है उनका बाद में साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें