फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बूथ कमेटियों की गई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली गांव में शनिवार को भाजपा की कार्यशाला कार्यशाला में बूथ स्तर पर गठित कमेटियों की समीक्षा की और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रसारित करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभ पहुंचा है और पूर्व की सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन में विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है। भाजपा की प्रदेश सरकार के चलते प्रदेश से अपराधियों का सफाया हो गया है और योगी जी के राज में आम जनता को न्याय मिल रहा है। अध्यक्षता बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने की। संचालन महामंत्री राजीव धामा ने किया। इसमें सुधीर त्यागी, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, सत्यवीर सिंह, मास्टर अनीश कुरैशी, श्रवण गिरी, रवि पांचाल, योगेंद्र वैदिक, हरबीर सिंह, गौरव त्यागी, शिवकुमार सैनी, सरिता, राजबाला, प्रभा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें