फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री ने किया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर 2006 में तत्कालीन सिंचाई मंत्री अनुराधा चौधरी ने सिंचाई विभाग के बंगले का सौंदर्यीकरण, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा और किसान सेवा केंद्र के निर्माण के लिए 3.25 करोड़ रुपये का बजट पारित कराया । पहली किश्त 50 लाख रुपये की आई, इसमें सिंचाई विभाग के डाक बंगले का सौंदर्यीकरण व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगा दी। इसी दौरान प्रदेश की सपा सरकार गिर गई थी और बसपा सरकार सत्ता में आई थी। इसका विकास कार्य अधर में लटक गया था। शेष धनराशि का बजट न मिलने पर किसान सेवा केंद्र का भी निर्माण नहीं हो पाया और तभी से चौधरी चरण की प्रतिमा अनावरण की बाट जोह रही थी। हाल में भाजपा सरकार ने इसकी सुध ली और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने वहां पहुंचकर इस प्रतिमा का विधिवत रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ इसका अनावरण किया। इस दौरान वहां पर सिंचाई विभाग के एसई अवधेश कुमार, मुख्य अभियंता एके जैन, अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा, नलकूप विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें