फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसा दूल्हा, एंबुलेंस के पहिये थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना के निकट ट्रक खराब होने के कारण बुधवार को जाम लग गया। इससे करीब दो घंटे तक जाम रहा। इस दौरान एंबुलेंस, दूल्हे की कार और बारातियों के अलावा स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस देरी से पहुंची। बाराती और अन्य लोग जाम खुलवाते नजर आए। दोनों ओर से वाहन निकालने के चक्कर में यहां जाम लग गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कई किमी तक कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस फंस जाने के कारण मरीज को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा मार्ग के कई स्कूलों की बसें भी जाम में फंस गई, इस कारण बच्चे भी परेशान हो गए। लोगों ने काफी देर तक ट्रैफिक पुलिस का इंतजार किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोग खुद ही जाम खुलवाने के लिए अपने-अपने वाहनों से नीचे उतरे। बाराती भी जाम खुलवाते नजर आए। दो घंटे बाद घंटे भर की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। उधर, लोग देहात के मार्गों से गंतव्य स्थलों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें