फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण कर रहे है मिल मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक में पर्चियों का इंडेंट कम आने और मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि गन्ने की फसल खेतों में खड़ी है, लेकिन किसानों को पर्चियों का कम इंडेंट भेजा जा रहा है। मिल मालिक किसानों का शोषण कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि समस्याओं का निस्तारण नहीं करा रहे हैं। मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ने का बकाया है। गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में राजपाल शास्त्री, सुधीर, अमरपाल, राजवीर, सतेंद्र, धीरज, मनोज, बिट्टू, नीरज, ब्रहम सिंह, हरपाल राठी, महावीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें