फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची न आने से क्षुब्ध ग्वालीखेड़ा के किसानों ने बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। ग्वालीखेड़ा गांव में किनौनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है, जिस पर सामान्य प्रजाति की पर्चियों का इंडेंट नहीं भेजा जा रहा है, जिससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षुब्ध किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल अधिकारियों से फोन पर बात की और समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। मिल अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया। इस दौरान श्रीनिवास, समेसिंह, रामबीर, भास्कर, हरिओम, जितेंद्र, शरण सिंह, राकेश, बिजेंद्र मोघा, हितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें