दोघट (बागपत) । बामनौली गांव में राजा सलक्ष पाल तोमर का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले के बामनौली गांव में पहली बार मनाए जा रहे राजा सलक्ष पाल तोमर के जन्म दिन समारोह की तैयारी में तोमर खाप के गणमान्य लोग लगे हैं। मंगलवार को होने वाले समारोह में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। समारोह को सफल बनाने के लिए बामनौली में क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते डॉ. महक सिंह ने कहा कि राजा सलक्ष पाल तोमर का जन्म दिन मनाना गौरव की बात है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एकजुटता बढ़ती है। संचालन हेमंत एडवोकेट ने किया। बैठक के बाद बिजरौल, रहतना, पुसार, हिलवाड़ी, वाजिदपुर, लोहड्डा, बडौली, मलकपुर गांव में जनसंपर्क किया। इसमें बाबा आरके देव, महिपाल सिंह, मा. प्रहलाद, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, वीरेश तोमर, विजय प्रधान, नरेश, राजेंद्र एडवोकेट, इकबाल कवि, मा. महेंद्र सिंह, रामरोशन टापा रहे।