बागपत। बड़ौत एसडीएम ने समिति के अधिकारियों को परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। जिले स्तर से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारियों को परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों की स्थिति जानने के लिए माह में दो बार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश पर अफसरों की समिति का गठन किया। बीएसए ने डीएम को पत्र के माध्यम से अफसरों का निरीक्षण कराने की मांग की । इसके बाद डीएम ने सभी को जांच कर रिपोर्ट बीएसए को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि आदेश के बाद विभिन्न तहसील क्षेत्रों के विद्यालयों से कुछ अफसरों ने जांच रिपोर्ट भेजी है। इसमें मिड-डे मील और अन्य कमियां मिली है। इसके अलावा बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने नायब तहसील, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोटिस जारी कर निरीक्षण रिपोर्ट देने निर्देश दिए हैं।