बालैनी (बागपत)। मुकारी गांव स्थित ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल गायत्री परिवार ने परीक्षा का आयोजन कराया । सोमवार को परीक्षा का परिणाम आया, इसमें कक्षा आठ में प्रतिभा प्रथम, वैभव द्वितीय रहा। कक्षा सात में आदित्य प्रथम, सारिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में अनुराग प्रथम अक्षय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षक शिवकुमार, केपी सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।