बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्राम प्रधान और सचिव ने सैकड़ों असहाय और गरीब लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति बालेश्वर और सचिव प्रिंस जैन ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि गरीबों को दान करना महादान है। पुण्य कर्मों के तहत साल में एक बार गरीबों को खाना और सर्दी में बचाव के लिए गर्मी कपड़े वितरित करने अवश्य चाहिए। इस दौरान 150 असहाय और गरीब लोगों को कंबल बांटे। गांव में सचिव की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनके समक्ष पेंशन न बनने, मनरेगा के तहत मजदूरी न मिलने, साफ-सफाई और गांव में विकास कार्य तेजी से कराने की समस्याएं रखीं। इसमें प्रधान शीला देवी, उर्मिला, भारती, पूनम, साक्षी, राजकली, ओमकली, भोपाल, महेंद्र, सुभाष आदि रहे। उधर, बिनौली के जौहड़ी गांव डॉ. सुनील, कृष्णपाल कौशिक, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र और मुकेश ने 21 गरीब महिलाओं को शॉल बांटे। इसमें माया, बलवीरी, रामवती, बसीरन, रहीशा, मिददो आदि रही।