फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेयजल का किया जुगाड़, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। जिले के 25 गांवों से सैकड़ों हैंडपंपों को एनजीटी (हरित न्याय प्राधिकरण) के आदेश पर उखड़वाए । एक-दो जगहों पानी की व्यवस्था की , बाकी जगह आज हालत खराब है। लोग पानी के लिए इधर-उधर जाते हैं। किसी ने घर पर सबमर्सेबिल करवा लिया, तो कोई पड़ोस से पीने लाकर पूर्ति कर रहे है। किशनपुर बराल गांव में स्थित इंद्रा कॉलोनी के ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। तीन हैंडपंप उखाड़े थे, वहां प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था नहीं की। दूसरी बस्ती से जाकर पानी लगाकर जरूरी कार्य किए। मजबूर होकर अब लोगों ने चंदा जुटाकर उन जहां से प्रशासन ने हैंडपंप उखाड़े थे, उसी में दूसरे हैंडपंप लगवा दिए है। फिर से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। इससे बीमारी होने का खतरा बन गया है। गांवों में पीने के पानी के लिए लोग इधर-उधर से पूर्ति कर रहे हैं। गांवों के लोग प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूनम, रमेशो, जयवीरी, रूबी, छोटी, रोशनी, बबली, रामपाल, विकास, ओमप्रकाश ने कहा प्रशासन की शिकायत 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री को करेंगे। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच करवाकर पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें