बागपत। बीएसए योगराज सिंह ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर बल दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को बैठक ली। उन्होंने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और मॉडल विद्यालयों पर ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने पॉवर एंजेल्स, बाल संसद के तहत चयनित बालिकाओं की कार्यशाला आयोजित करने, नि:शुल्क स्कूल बैग, जूते, मौजा बांटने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन योजना में गुणवत्तापूर्ण बरते, डिजिटल डैशबोर्ड की दैनिक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच करें। स्कूल चलता मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसमें नरेंद्र सिंह, राजलक्ष्मी पांडेय, वीरेंद्र पाल सांगवान, सतीश शर्मा, विनोद वर्मा, बालिका शिक्षा नोडल सुधीर वशिष्ठ, व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, सुमित त्रिपाठी, अमित यादव, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।