विवि परिसर में आयोजित होगा वीर सम्मान समारोह
बड़ौत। रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रकोष्ठ 16 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर मेरठ में विजय दिवस 1971 के उपलक्ष्य में वीर नारियों व शहीद परिवारों को सम्मानित करेगा। वे रविवार को बिजरौल रोड़ स्थित अपने कैंप कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों की बैठक में बोल रहें थे। उन्होंने कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि रालोद के जयंत चौधरी होगें। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मेजर जर्नल वीएस पंवार होगें। इसके लिये सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारी सम्मान समारोह विजय दिवस में भाग लेगें। इस अवसर पर शीसपाल, कैप्टन महेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुबेदार बाबू, राजपाल फौजी, सौदान, विजय पाल, मनोज तोमर, सतब्रहम तोमर आदि उपस्थित थे।