दोघट (बागपत)। लायंस क्लब मेरठ विशाल ने पुसार गांव में प्रधान प्रमोद कुमार के आवास पर निशुल्क नेत्र और मधुमेह जांच शिविर लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा और लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन संजीव गोयल ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में सुबह से ही आंख और मधुमेह रोगियों की भीड़ लग गई। कैंप में 480 नेत्र रोगियों की जांच की 155 को आपरेशन के लिए मेरठ ले जाया जाएगा। मधुमेह के 950 मरीजों की जांच की । इसमें 540 स्कूली बच्चों की आंखों की भी जांच की । इसमें 260 बच्चे पीड़ित मिले। मुख्य अतिथि एमजेएफ लॉयन अशोक भट्टनागर ने लायंस क्लब मेरठ विशाल के सेवा कार्य की सराहना की। इसमें क्लब सचिव सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनोद शर्मा, अनिल कंसल, अशोक गर्ग, विश्व बंधु गुप्ता, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डीके जिंदल, अवनीश गोयल, आशुतोष अग्रवाल, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, जीडी अरोड़ा, महेश शर्मा, महेश चंद गुप्ता, नरेश गुप्ता, कमल अग्रवाल, राकेश कुमार आदि रहे।