निशानेबाजों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
बिनौली। यूथ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बिनौली पर शुक्रवार को प्रशिक्षु निशानेबाजों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
एकेडमी पर हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधान वेदपाल धामा ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहा प्रदूषण जानलेवा होता जा रहा है। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा यदि हमें भविष्य को सुरक्षित रखना है तो सबको मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पहल करते हुए मुहिम छेड़नी पड़ेगी तथा गांवों में लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। एकेडमी परिसर में पीपल, नीम एवं कंजी के पौधे भी रोपित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अरविंद तोमर ने किया। इस अवसर पर राहुल सिरोही, गौरव तालियान, अभिषेक, प्रशांत बालियान, शुभम शर्मा, शिवम सहरावत, भारत तोमर, अनुज गिरि, प्रिंस सोलंकी, आकाश त्यागी, विजय राठी आदि मौजूद रहे।