पदक जीतकर लौटे फुटबाल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत) ।
नगर में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में भूटान में हुई साउथ एशियन यूथ गेम्स में पदक जीतकर लौटे फुटबाल के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
समारोह में वक्ताओं ने बताया 11 से 13 नवंबर तक भूटान में साउथ एशियन यूथ गेम्स का आयोजन हुआ। इसमें बड़ौत की फुटबाल की टीम ने भाग लेकर पहले मैच मेें पाकिस्तान की टीम को 2-0 गोल , दूसरे मैच में नेपाल की टीम को 5-3 गोल से हराया। फाइनल मुकाबले में टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले में भूटान से हार गई और चैंपियनशिप मेें उपविजेता रही। बृहस्पतिवार को नगर पहुंचने पर फुटबाल की उपविजेता टीम में सवेश भारद्वाज, नवीन, आकाश, सावन, मनीष, अतुल और पारस को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान देवेंद्र गुप्ता, श्योराज सिंह, नीरज, रमेश, वेदप्रकाश, राजकुमार, मनोज, सतेंद्र आदि रहे।