बीमारी से तंग महिला ने जान दी
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से तंग आकर 65 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले इस महिला का दिल्ली से लेकर अन्य शहरों के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद सेहत सही न होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।