सेना में चयनित शूटर का स्वागत
बिनौली (बागपत)। फजलपुर सुंदरनगर गांव में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। चयनित शूटर कुलदीप शर्मा पुत्र कमलदीप शर्मा निवासी सुंदरनगर ने निशानेबाजी के बल पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किये है। उनके दमदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मिशन ओलंम्पिक के तहत सेना में बॉयज स्पोर्टस कंपनी में चयनित किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। ग्रामीणों ने कुलदीप को संमानित किया। इस अवसर पर बोबी प्रधान, सुरेन्द्रपाल, राकेश, हरिमोहन, सतीश ठेकेदार, जयवीर शर्मा, मास्टर चरण सिंह मौजूद रहे।