अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव स्थित रेलवे के अंडर पास में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जलनिकासी कराने की मांग की। लोगों ने बताया रेलवे विभाग ने गांव में रेलवे लाइन के नीचे अंडर पास बनाया हुआ है। बारिश का पानी अंडर पास में भरा है। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रहा है। पशुओं का चारा नहीं लगाया जा रहा है। कई-कई फुट पानी भरा हुआ है। इस में समाज सेवी राम कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, शिवकुमार, हरिओम शर्मा, राजीव शर्मा, कमलेश, राकेश रानी आदि रहे।