बिनौली (बागपत)। ग्वालीखेड़ा स्थित मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मार्गदर्शक है, इनके निरंतर अध्ययन ने हमें ज्ञान, विज्ञान, कला, संस्कृति के अलावा संस्कारों को भी प्राप्ति होती है। पुस्तकों का निरंतर स्वाध्याय हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर प्राचार्य डा. राजीव गुप्ता द्वारा डीएलएड पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक समाजोपयोगी उत्पाद कार्य का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश वर्मा, महासचिव रवि पंवार, कालूराम धामा, डा. गीता, अनु कौशिक, प्रवेश वर्मा, संजीव कुमार, शाबरा, रूपा, राधा शामिल रहे।