अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली मेवला में फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी सम्मानित किए।
शिक्षक संजीव शर्मा ने बताया 28 अगस्त को फुलैरा इंटर कॉलेज में मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई । इसमें कॉलेज के सीनियर वर्ग के खिलाड़ी संजय, सब जूनियर वर्ग में मोहित, तुषार, सुल्तान, उमेश, शौएब, मोहित ने भाग लिया था। शानदार प्रदर्शन के बल पर इन खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें वेदप्रकाश, पवन शर्मा, तनसीर अली, श्यामवीर, सुभाष पारचा, अनुज शर्मा, संजय शर्मा, बालेश्वर, बॉबी, रोहित, प्रमोद, श्रीपाल का सहयोग रहा।