किसान संगठित होकर लड़ेंगे हकों की लड़ाई
दोघट (बागपत)। कान्हड़ देवी मंदिर पर किसान अधिकार आंदोलन की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। किसान संगठित होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे। वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिलें बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसानों के गन्ने का भुगतान अविलंब ब्याज सहित किया जाए। ऋण माफी योजना से वंचित किसानों से बकाया की राशि ब्याज मुक्त जमा कराई जाए। ग्रामीण घरेलू बिजली के मीटर न लगाकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू सबमर्सिबल के पानी का मीटर लगाकर पानी की बर्बादी को रोका जाए और कठोर दंड का प्रावधान किया जाए। अध्यक्षता चौधरी अलबेल सिंह ने की और संचालन मास्टर राजकुमार ने किया। इसमें रमनदीप सिंह, नरेंद्र राणा, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, आचार्य बलजोर सिंह, राजपाल शास्त्री, चौधरी ओमकार सिंह, राजकुमार कान्हड़, सतेंद्र राणा, सोमपाल फौजी, सुधीर झूंडपुर, गुल्लू प्रधान, बीरबल शर्मा, हरफूल सिंह अमीन, विक्रम आर्य, मांगेराम, अजयपाल आदि उपस्थित रहे।