फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल जिला संगठन की ईंकाई की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन की बैठक दिल्ली रोड पर संजय अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें जिला संगठन की इकाई की घोषणा की।
संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश बंसल ने कमेटी का गठन किया। इसमें महामंत्री विशाल जैन, उप महामंत्री मयंक गोयल, उपाध्यक्ष सचिन गोयल, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, मंत्री अर्चित गुप्ता, आशीष गुप्ता, विशाल गुप्ता और कुशंक बंसल, मीडिया प्रभारी आयुष बंसल को बनाया। इसके अलावा बड़ौत नगर अध्यक्ष उत्सव जिंदल को बनाया । संरक्षक संजय जैन को बनाया । इसके अलावा सभी को मनोनीत पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश बंसल ने कहा संगठन को गति देने के लिए पदाधिकारी समाज सेवा के लिए सक्रिय रहें। वैश्य समाज की सामाजिक परंपरा को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, अशिक्षा, भ्रष्टाचार आदि कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें