अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा यूनियन की बैठक मीतली इंटर कॉलेज में हुई। मुख्य अतिथि महासचिव एसएस महादेवा रहे। उन्होंने कहा 12 जुलाई को पूरे भारत में प्रत्येक मंडल स्तर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। सरकार से ग्रामीण डाक सेवकों की सातवां वेतन आयोग लागू कराने की मांग की जाएगी। प्रांतीय सचिव प्रदीप कुमार, मंडल सचिव बिजेंद्र तोमर, फरीदाबाद डिवीजन के सचिव सुरेश गौतम, यशपाल सिंह, रामपाल सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय वत्स, जसवीर, अमरपाल, लवकुश, जयवीर, सतपाल, राजगुरू, छतर पाल, अमरीश त्यागी, निर्मता देवी, राजेश कुमारी मौजूद रहे।