फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 मिले संक्रमित, 1628 हुए ठीक, 266 केस एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब 1892 संक्रमित हो गए है। 1628 लोग ठीक हो चुके है और 266 केस एक्टिव है। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को कोर्ट रोड गली नंबर तीन बागपत की एक महिला, बिचपड़ी का एक युवक, दौझा की एक महिला, शिकोहपुर का एक युवक, बड़ौत क्षेत्र में 15 संक्रमित मिले है। इनमें दोघट, नगर बड़ौत, लुहारी गांव, बिनौली, ढिकाना, बड़ौली रोड बड़ौत, दीलिप बिहार बड़ौत के लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव की महिला, मलकपुर का युवक, कुड़ी की महिला, छपरौली कस्बे की महिला, असारा गांव के दो युवक, सूप की एक महिला, छपरौली धंधान पट्टी की एक महिला संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें