फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांवों के विकास के लिए 45 करोड़ की ग्राम पंचायत सतत विकास योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले की ग्राम पंचायतों का विकास कराने के लिए 45 करोड़ रुपये की ग्राम पंचायत सतत विकास योजना तैयार कर ली गई है। जिसे ग्राम पंचायत के पोर्टल पर अपलोड़ कर दिया गया है। जिसके आधार पर गांवों में विकास कार्य कराये जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग अधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि शासन ने जिले की 244 ग्राम पंचायतों की ग्राम पंचायत विकास सतत योजना तैयार करने के आदेश जारी किये थे। जिसमें ग्राम पंचायतों के बजट के अनुसार विकास योजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि जिले की 244 ग्राम पंचायतों की 45 करोड़ ग्राम पंचायत सतत विकास योजना तैयार की गई है। जिसमें खड़ंजों का निर्माण, नालियों का निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य विकास के बिंदुओं को शामिल किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के पोर्टल पर अप लोड़ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें