फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

228 बालिकओं और 210 बालकों ने दी विद्याज्ञान की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में रविवार को छठी व सातवीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्र पर बागपत, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में 379 में से 228 बालिकाओं ने परीक्षा दी तथा शाम की पाली में 379 में से 210 बालकों ने परीक्षा दी। परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को गरीब बच्चों को शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कराई जाती है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए विद्या ज्ञान की ओर से ललित शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी पिलाना पुष्पेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र यादव, एआरपी. जितेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक अंतिल, अमित गोयल, राजेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, सितारा बेगम, प्रविंद्र कुमार का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें