बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार को ईदगाह पर नमाज नहीं हो सकी। जिले में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 1978 में ईद की नमाज से एक घंटा पहले शुरू हुई तेज बरसात के कारण नमाजी ईदगाह तक नहीं जा सके थे। झंकार गली निवासी 80 वर्षीय आजाद बेग ने बताया कि तब बरसात के कारण और अब कोरोना के कारण नमाज नहीं हो सकी है। मंगते अब्बासी और अकबर राजपूत का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब लोग बीमारी की वजह से एक-दूसरे के घर भी नहीं जा पाए हैं।