फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से पशु टकराया, सावर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला रामपुर निवासी एवं भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर दिल्ली से वाया डूंडाहेड़ा मार्ग खेकड़ा घर लौट रहे थे। जब वह डूंडाहेड़ा मार्ग पर अनाज मंडी के समीप पहुंचे तभी सामने से तेज गति के साथ दौड़ता हुआ आ रहा एक बेसहारा पशु बाइक से टकरा गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही प्रमोद गोस्वामी मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घायल को शहर स्थित एक चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंच गए। इसके बाद हालत में सुधार होने पर परिजन छुट्टी मिलने पर उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें