फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की बैठक में शिक्षकों ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक जैन इंटर कॉलेज में हुई, इसमें शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। जिला मंत्री नरेंद्र धामा ने कहा कि सभी अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में छात्रों के नामांकन प्रक्रिया लगनता से करें। शिक्षण कार्य सुचारु रूप से करें। संघ के जिला उपाध्यक्ष चुन्नी लाल त्यागी ने बताया कि हमारे विद्यालयों के छात्र-छात्राएं को ड्रेस की धनराशि विभाग से अप्राप्त है। इसके लिए विभाग से मांग की जाएगी। सभी शिक्षक इस संबंध में बीएसए से मिलेंगे। यशपाल चौहान ने विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता संतोष कुमार शर्मा ने की। इसमें विनोद यादव, कंवर पाल, राहुल कुमार, यशपाल सिंह, कृष्णपाल, विनोद शर्मा, संजीव कुमार, मीरा शर्मा, विपिन कुमार, राजबाला, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें