दोघट (बागपत)। कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि होली के त्योहार पर पानी की बर्बादी रोकी जाएगी। पानी हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। क्षेत्रवासियों से अपील की कि गुलाल लगाकर ही होली खेली जाए। ऐसे रंगों का प्रयोग न करें जो त्वचा के लिए घातक हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनाथ पंवार, मनोज पंवार प्रधान, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राठी पूर्व प्रधान, बुद्ध सिंह, ऋषिपाल, धीर सिंह, महिपाल, पप्पू, सुधीर मुखिया, शौराज, ओमवीर, सतपाल, कृष्णपाल आदि रहे।