खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी के ग्रामीणों ने खेकड़ा तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से बंद पड़ी चकरोड को खुलवाने की मांग की।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम बसी के अनेक ग्रामीण वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम पुलकित गर्ग को दिए ज्ञापन में कहा कि उनके खेतों पर जाने वाली चकरोड काफी दिन से बंद पड़ी है। इससे उन्हें अपने खेत में आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वह परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से बंद चकरोड को खुलवाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमेश, गजेंद्र, जयकिशन, सुरेश, अभिषेक, पुष्पा, संगीता, सविता आदि मौजूद रहे।