छपरौली (बागपत)। कस्बे में विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर लोगों ने जश्न मनाया गया। पूरे प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण ही विंग कमांडर की वापसी संभव हुई है। यदि प्रधानमंत्री ने दूसरे देशों से संबंध अच्छे न बनाए होते तो ये संभव न होता। इसी का नतीजा है कि दुनिया के सभी देश भारत के पक्ष में उतर आए और पाकिस्तान अलग थलग पड़ गया। चीन भी कही नजर नहीं आया। जब पाकिस्तान के सामने कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने विंग कमांडर को छोड़ने का ऐलान कर दिया। भारत को आतंकवादियों के खात्मे के लिए अभियान लगातार चलाना चाहिए। विंग कमांडर के भारत वापस आने पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी को साझा किया। इसमें अमित जैन, संजीव जैन, रवि, राजीव, विकास, जितेंद्र, पंकज, हरेंद्र, नीरज , प्रदीप आदि रहे।