बड़ौत (बागपत)।
बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय के बीएड के छात्र और छात्राओं ने सोमवार को नगर के मुख्य मार्गों से जन जागरूकता रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ चेयरमैन अमित राणा, एसके शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर नगरपालिका परिसर से किया। चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता नागरिकों की जागरूकता पर ही निर्भर करती है। छात्रों का यह प्रयास सराहनीय है। रैली गांधी रोड, नेहरू रोड, गुराना रोड से होते हुए वापस महाविद्यालय में हुई। इसमें ममता शर्मा, रश्मि पंवार, सुशील, पिंकू राम शर्मा, रश्मि वर्मा, सुरेंद्र सिंह, सोनिया, अभिनव त्यागी, सरिता, सुशील जैन, देवेंद्र कुमार आदि रहे।