फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर पद पर नूर मोहम्मद विजयी रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रविवार को मुस्लिम मलिक खिदमत संगठन के सदर पद का चुनाव अंजुमन बड़का रोड पर हुआ। इसमें नूर मोहम्मद मलिक विजयी रहे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट धर्मवीर सिंह तोमर की देखरेख में चुनाव में 858 वोट पडे़, इनमें 42 वोट निरस्त हो गए। नूर मोहम्मद मलिक को 506 और उपविजेता प्रत्याशी अली हसन चौधरी को 310 वोट मिले। मुस्लिम मलिक खिदमत संगठन के चुनाव के संयोजक डॉ. इरफान मलिक ने बताया कि कमेटी ने चौ. अली हसन और मास्टर अखलाक को उपाध्यक्ष और शाहिद मलिक को सचिव चुना गया। कुल दो पोलिंग बूथ बनाए, इसमें पहले बूथ पर हाजी यामीन अली, इंस्पेक्टर उमर जान, समीर हसन और दूसरे बूथ पर मास्टर हाजी यामीन, एडवोकेट शकील अहमद, मास्टर मुजीब, मास्टर वासिक मतदानकर्मी के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव करने के लिए एक कमेटी गठित की, इसमें डॉ. इरफान मलिक, हाजी शकील, हाजी, शरीफ ठेकेदार, हाजी हनीफ, इकबाल मलिक, हारूण मलिक, इरशाद मलिक, रिजवान मिस्त्री, विकास मलिक, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, इकबाल मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें