फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जैन मंदिर में सोमवार को नगर स्थित एमएम डिग्री कॉलेज के छात्र, छात्राओं के रासेयो शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना कर किया। इसके बाद शिविर में छात्र, छात्राओं ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। प्रथम व द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह व स्वाति कुमारी ने रासेयो छात्र, छात्राओं को अशुद्ध पेयजल से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देकर साफ पानी पीने के बारे में बताया। छात्रा शालू धामा, मेघा, चेतना कौशिक, अंजुल, अंकित, अजय, शेर सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक कर बेटियों को बचाकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कराकर उनके पालन पोषण करने को लेकर शपथ दिलाई। इसमें प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, प्रभात जैन, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें