फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौली में सैनिकों के हितों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पूर्व सैनिक अभियान के अंतर्गत सिनौली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। जगदीश के आवास पर पूर्व सैनिकों को सांसद शिक्षक प्रतिनिधि राजीव तोमर ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के जिला संयोजक श्रीभगवान बिजरौल ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम मेें पूर्व सैनिकों द्वारा आश्रित कोटा कैंटीन, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं मेें आरक्षण, बसों व रेलवे में सुविधा आदि मांगें रखी। जिन्हें संगठन द्वारा सांसद के सामने रखने का आश्वासन दिया। इसकी अध्यक्षता राजपाल ढाका ने की। संचालन सुभाष ने किया। इसमें कुलदीप, सुरेंद्र, धीरज, कर्म सिंह, चंद्र्रपाल, नरेश पाल, सत्यपाल सिंह, आत्माराम मौर्य, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें