खेकड़ा (बागपत)
केंद्रीय मानव संसाधन विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह अपनी अल्का देवी के साथ मंगलवार को खेकड़ा नगर में स्थित पावरलूम इकाई चाहत एक्सपोर्ट में पहुंचे। वहां उन्होंने नगर के उद्यमियों के साथ चाय पर चर्चा की। उद्यमियों ने उन्हें प्रदूषण विभाग, लेबर विभाग व विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले शोषण की शिकायत की। और संबंधित विभागीय अधिकारियों की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें मामले की जांच करा समस्या के निदान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन उद्यमी संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान पावरलूम एसोसिएशन के महासचिव मुकेश गुप्ता, राज कुमार बंसल, संजय गुप्ता, मनोज जैन, जिनेश जैन, विनोद गुप्ता, दीपक सिंघल, प्रतीक गुप्ता, वरूण गुप्ता, सुनील जैन, शरद जैन, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।